फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Teacher arrested in tampering

छेड़छाड़ में शिक्षक गिरफ्तार

Mon, 13 Nov 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 13 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Teacher arrested in tampering
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। जिले में आए दिन छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं से पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर ही सवालिया निशान लगा दिया है। सीएम के आदेश पर गठित एंटी रोमियो स्क्वॉड की कार्रवाई भी केवल कागजों तक सीमित रह गई है।
विज्ञापन


यही वजह है कि छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं के कारण छात्राओं का घर से स्कूल तक पहुंचना किसी मुसीबत से कम नहीं है। इसी कड़ी में जलालाबाद के एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व कस्बा जलालाबाद स्थित एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक हरविंद्र सिंह ने छात्रा से छेड़छाड़ कर दी थी। इसको लेकर अभिभावकों ने स्कूल
में पहुंचकर हंगामा कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। आरोपी शिक्षक हरविंद्र सिंह के खिलाफ थानाभवन थाने में छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन से जलालाबाद चौकी और थानाभवन थाना पुलिस आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी हुई थी। सोमवार सुबह सूचना मिली कि आरोपी जलालाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ा है। चौकी इंचार्ज पवन सैनी टीम के साथ लेकर स्टेशन पर पहुंचे और उसको गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed