फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SSO in powerhouse beaten, torn register

बिजलीघर में एसएसओ को पीटा, रजिस्टर फाड़े

Sun, 27 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 27 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
SSO in powerhouse beaten, torn register
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। गांव नौनांगली स्थित बिजलीघर पर नियुक्त एसएसओ को किसान और उसके साथियों ने पीटकर घायल कर दिया। बिजलीघर में तोड़फोड़ करते हुए रजिस्टर फाड़ दिए। पीडित एसएसओ ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद अवर अभियंता ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


नौनांगली स्थित बिजलीघर पर दिनेश निवासी गांव पुरमाफी एसएसओ नियुक्त हैं। शुक्रवार रात ढिंढाली गांव निवासी किसान परीक्षित के खेत के ऊपर से गुजर रही जर्जर हाइटेंशन लाइन से चिंगारी उठने पर गन्ने की फसल में आग लग गई। किसान ने बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए बिजलीघर पर कॉल की, लेकिन आपूर्ति बंद नहीं की गई।
विज्ञापन


इसके बाद किसान अपने तीन साथियों सहित बिजलीघर पर पहुंचा और एसएसओ से आपूर्ति बंद न करने पर नाराजगी जताई। इसको लेकर गाली गलौज हो गई, जिसके बाद किसान और उसके साथियों ने एसएसओ दिनेश को पीटा और बिजलीघर में रखे रजिस्टर        फाड़ दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसओ दिनेश ने इस बारे में अवर अभियंता दीपक कुमार को सूचना दी, जिसके बाद शनिवार को अवर अभियंता ने झिंझाना थाने में आरोपी किसान और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कार्यवाहक थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed