फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   SP MLA and his supporters cases

सपा विधायक और उनके समर्थकों पर केस दर्ज

Tue, 09 Feb 2016 12:50 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 09 Feb 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
कैराना। एक टीवी न्यूज चैनल की दिल्ली से टीम सोमवार को कैराना पहुंची। हर्ष फायरिंग में मारे गए बालक के परिजनों से मुलाकात के बाद वह लोग क्षेत्रीय सपा विधायक नाहिद हसन से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन


न्यूज चैनल के वीडियो जर्नलिस्ट (कैमरामैन) मुकेश कुमार और एक महिला पत्रकार ने कैराना कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि विधायक नाहिद हसन और उनके समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की। उनको कमरे में बंधक बना लिया और कैमरा छीनकर वीडियो फुटेज डिलीट कर दी गई।
विज्ञापन


 कैराना कोतवाली पुलिस ने सपा विधायक नाहिद हसन और उनके 25 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में मारपीट, धमकी देने, बंधक    बनाने ( धारा 323, 504, 506, 342) और आईटी एक्ट 66ए और 65 लगाई गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed