फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Six houses jewelery - cash stolen

छह घरों में जेवर - नगदी चोरी

Tue, 12 Jan 2016 01:18 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 12 Jan 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
चौसाना। गांव टोड़ा में आधा दर्जन घरों को चोरों ने निशाना बनाया। चोर वहां से लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर फरार हो गए। मामले में एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


गांव टोड़ा में चोरों ने आधा दर्जन घरों को अपना निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मेहंदी हसन से घर से दस हजार की नगदी, संजीव के घर से करीब एक लाख के कीमती जेवर और 20 हजार की नगदी, सुच्चा सिंह के घर से दस हजार की नगदी, सहेंद्र के घर से कपड़े व आठ हजार की नगदी चोरी हुई।
विज्ञापन


 घटना के समय सभी अपने घरों में ही सोए हुए थे। संजीव ने बताया कि चोरी के समय उसकी पत्नी की आंख खुल गई, तो उन्होंने दीवार से कूदते चोरों को देखा और शोर मचाया। जिस पर लोग एकत्र हुए, लेकिन चोर भाग निकले। संजीव की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज जोगिंद्र सिंह ने कहा नामजद चोरी की तहरीर मिली है। घटना पूरी तरह झूठी है, क्योंकि चोरी का आरोप चुनावी रंजिश के कारण दूसरे पक्ष के युवकों पर लगाया है। दो दिन पहले भी ऐसे ही झूठा मामला बनाकर उनके खिलाफ तहरीर दी गई थी। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed