{"_id":"5728f1e84f1c1b5b585ccea8","slug":"sell-her-child-some-rupess","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप ने तीन लाख में बेच दिया लख्ते जिगर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाप ने तीन लाख में बेच दिया लख्ते जिगर
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 04 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में पिता ने गरीबी से तंग आकर अपने बच्चे का सौदा कर दिया। आरोप है कि पिता ने अपने बच्चे को तीन लाख में मुजफ्फरनगर में किसी को बेच दिया और परिजनों को मृत बच्चा होने की सूचना दे दी। बाद में मामला खुला, तो परिजनों व रिश्तेदारों ने हंगामा कर दिया।
निकटवर्ती गांव खेड़ीकरमू निवासी महिला को प्रसव पीड़ा होने के चलते सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उसे गांव से ही आशा व उसका पति लेकर पहुंचे। महिला ने बेटे को जन्म दिया। जब अस्पताल से छुट्टी होकर महिला घर पहुंची, तो उसके पति ने बच्चा मर जाने की बात कही।
उधर, घर में बच्चा होने की सूचना पर रिश्तेदार भी पहुंचने लगे। यहां आकर उन्होंने बच्चे के बारे में पूछा, तो महिला के पति ने उन्हें भी बच्चे के मर जाने की कहानी बताई। जिस पर रिश्तेदारों ने बच्चे को दफनाने के बारे में पूछा, तो वह कुछ जवाब नहीं दे सका। जिससे रिश्तेदारों व परिजनों को शक हुआ और उन्होंने महिला के पति से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने बताया कि बच्चा मुजफ्फरनगर में किसी दंपति को तीन लाख में बेच दिया है।
विज्ञापन
महिला के पति का कहना था कि उसके पहले ही दो बच्चे हैं। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण अब तीसरे बच्चे का पालन पोषण करने में असमर्थ हूं। उधर, परिजन अपने बच्चे को वापस लाने पर अड़ गए। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। जबकि घर पर हंगामा होने की सूचना पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस मामले में कोतवाली प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं। यदि कोई शिकायत आती है तो वह कार्रवाई करेंगे।