{"_id":"57000dac4f1c1b6277f00312","slug":"robbing-crooks-caught-fleeing","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटकर भागे रहे बदमाश को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटकर भागे रहे बदमाश को पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। मोहल्ला इकबालपुरा स्थित एक मकान में चार नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को हथियारों के बल बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की और भागने लगे। इस बीच एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया। जबकि तीन बदमाश माल लूटकर भागने में कामयाब रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
मोहल्ला इकबालपुरा निवासी अब्दुल मजीद पत्नी नुसरत एवं पांच बच्चों के साथ घर पर सोया हुआ था। शुक्रवार रात्रि ढाई बजे चार हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने उसके मकान पर धावा बोल दिया। एक बदमाश को गेट पर खड़ा करके तीन बदमाश अंदर घर में घुस गए।
दो ने अब्दुल मजीद की कनपटी पर तमंचे तान दिए तथा एक बदमाश ने उसकी पत्नी को बंधक बना लिया। अलमारी की चाबी लेकर वहां रखी एक लाख की नकदी और आधी किलो चांदी के जेवर निकाल लिए। इसके बाद बदमाश फरार होने की कोशिश करने लगे। इस बीच एक बदमाश द्वारा मुंह पर लपेटा गया नकाब हट गया। इससे उसकी पहचान हो गई तथा जो मोहल्ले का ही निवासी था।
विज्ञापन
शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने उसको पकड़ लिया और धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित अब्दुल मजीद ने बताया
कि उसने एक बाग ले रखा है, जिसकी किश्त देने के लिये उसने घर की अलमारी में एक लाख रखे थे। शनिवार को पीडितों ने कुछ मोहल्लावासियों के साथ कोवताली में पहुंचकर हंगामा भी काटा। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर तुरंत पुलिस पहुंच गई थी। उनके द्वारा पकड़ा गया बदमाश हैदर निवासी इकबालपुरा है। उसे हिरासत में ले लिया गया।