{"_id":"5bcb6e1abdec22699072bbf7","slug":"rifle-robbery-accused-questioned-hours-in-closed-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइफल लूट के आरोपियों से बंद कमरे में घंटों पूछताछ की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राइफल लूट के आरोपियों से बंद कमरे में घंटों पूछताछ की
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Arrest
शामली/झिंझाना। राइफल लूट प्रकरण में गिरफ्तार खालिस्तान समर्थकों के सरगना जर्मन सिंह को पंजाब पुलिस शामली ला सकती है। स्थानीय पुलिस का दावा है कि पंजाब की पटियाला पुलिस ने पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की रैली में फायरिंग की साजिश के संबंध में अपने यहां केस दर्ज किया है।
इस संबंध में वहां की पुुलिस रिकवरी के लिए उसे यहां ला सकती है। पंजाब पुलिस शामली पुलिस की रिमांड पर चले रहे उसके तीन साथियों से भी पूछताछ कर सकती है। उधर, रिमांड पर चल रहे तीनों आरोपियों से पूछताछ को दिल्ली से एनआईए और एटीएस लखनऊ ने झिंझाना पहुंचकर आरोपियों से बंद कमरे में घंटों बात की।
इंस्पेक्टर झिंझाना ओपी सिंह के अनुसार अब तक की पूछताछ और जानकारियों के अनुसार खालिस्तान समर्थक गैंग के इरादे काफी खतरनाक थे। ये गैंग पंजाब में आतंक फैलाने की फिराक में था, जिसके लिए उसे हथियार की जरूरत थी। इसी वजह से उसने चौसाना में राइफलें लूटीं। इसके जरिए आरोपी पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की नौ अक्तूबर की रैली में आतंक मचाकर उनकी हत्या की साजिश भी रच रहा था।
विज्ञापन
जर्मन को बीकानेर से पंजाब की पटियाला पुलिस ने पकड़ा है, जिसे रिमांड पर लेकर वहां पूछताछ हो रही है, जिसमें अहम जानकारियां मिली हैं। इस आधार पर वहां की पुलिस उसे लेकर किसी रिकवरी के लिए शामली आ सकती है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब पुलिस को आशंका है कि उसके गैंग ने यहां पर कई और हथियार आदि भी छिपा रखे हों।
ये था मामला
झिंझाना थानाक्षेत्र के चौसाना -बिडौली मार्ग पर दो अक्तूबर को एक सिपाही और होमगार्ड पर हमला कर उसे गोली मारकर इंसास और थ्री नॉट थ्री राइफल रायफल लूट के मामले में पुलिस ने 14 अक्तूबर को मुठभेड़ के बाद झिंझाना के रंगाना फार्म निवासी ग्रंथी करम सिंह गिरफ्तार हुए थे। गुरुजेंट सिंह निवासी धलावली गंगोह सहारनपुर, अमरीत उर्फ अमृत सिंह निवासी करनाल को गिरफ्तार किया था। इनसे लूटी गई दोनों राइफल और अन्य हथियार बरामद हुए थे। जर्मन और करमा फरार हो गए थे। जिन्हें बृहस्पतिवार को पुलिस ने करमा और पंजाब पुलिस ने बीकानेर से जर्मन को गिरफ्तार किया था। करमा से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया, जबकि तीनों अभी रिमांड पर चल रहे हैं।
एनआईए टीम ने डेरा डाला, लखनऊ एटीएस भी पहुंची
झिंझाना/शामली। देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के चलते एनआईए टीम ने भी शुक्रवार को झिंझाना में डेरा डाल दिया है। इस बात का पता लगाने की कोशिश हो रही है कि आरोपियों के संबंध विदेशों तक तो नहीं हैं। दिल्ली से पहुंची एनआईए टीम ने बंद कमरे में रिमांड पर चल रहे तीनों आरोपियों से घंटो पूछताछ की। टीम ने उससे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री पर हमले सहित उनके अन्य साथियों के नाम पते पूछने की कोशिश की। पता लगाने का प्रयास किया कि उनके क्या इरादे थे।
जर्मन से उनकी क्या पहचान है। इसके अलावा लखनऊ से भी एटीएम टीम झिंझाना पहुंची और रिमांड पर चल रहे आरोपियों से बात की। वहीं, इस मामले में आईबी, एलआईयू के अलावा शामली पुलिस के अधिकारियों ने भी उनसे घंटों बात की और पता लगाने का प्रयास किया कि उनके संबंध और कितने लोगों से हैं। रिमांड पर लिए गये तीनो आरोपियों से कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस अधिकारी इस पर स्पष्ट तौर पर कुछ भी बताने से बच रहे हैं।