{"_id":"5a15cb2d4f1c1b72548bed21","slug":"report-on-anjana-on-distributing-food-packets-to-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":" वोटरों को खाने के पैकेट बांटने पर अंजना पर रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वोटरों को खाने के पैकेट बांटने पर अंजना पर रिपोर्ट
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल से जानकारी लेते डीएम-एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में वोटरों को बूथ के पास खाने के पैकेट बांटने के आरोप में सेक्टर मजिस्ट्रेट ने निर्दलीय प्रत्याशी अंजना बंसल के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान के दौरान कई जगह मतदाताओं को खाने के पैकेट का वितरण किया गया। खाने के पैकेट के अंदर एक सौंप का पाउच रखा हुआ था। जिस पर निर्दलीय प्रत्याशी अंजना बंसल का चुनाव चिन्ह जीप का निशान छपा हुआ था, इसके अलावा चाय के कप पर भी जीप का निशान छपा था। इसकी सूचना सेक्टर मजिस्ट्रेट सुभाष चंद शर्मा को मिली। उन्होंने माजरा रोड पर स्थित पाठशाला नंबर छह में करीब 11.45 बजे खाने के डब्बे बांटते हुए दो लोगों को पकड़ लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनके पास से कई डिब्बे बरामद हुए। इसमें निर्दलीय प्रत्याशी अंजना बंसल का चुनाव चिन्ह जीप का निशान का पाउच था। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अंजना बंसल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम का कहना है कि सेक्टर मजिस्ट्रेट की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन