फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Report against Nahid

नाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 22 May 2017 12:15 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Report against Nahid
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/झिंझाना। कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन के दो वीडियो वायरल होते ही प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई। पहली वीडियो में विधायक पुलिस और दूसरी में झिंझाना चेयरमैन के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। पुलिस ने अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


शामली के गांव कसेरवा निवासी नीरज कुमार ने करीब चार दिन पूर्व व्हाट्सएप ग्रुप पर एक धर्म विशेष के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी डाल दी थी। इसको लेकर झिंझाना में मुसलिम समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया था। पुलिस ने आरोपी नीरज को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


वहीं, शनिवार को इसी मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन के लिए झिंझाना कसबे के बिड़ौली बस स्टैंड पर पंचायत बुलाने के लिए धर्मस्थलों से एनाउसमेंट करा दिया गया था। दोपहर दो बजे होने वाली पंचायत में शामिल होने के लिए कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन भी पहुंच गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झिंझाना के चेयरमैन हाजी सरफराज खां सहित तमाम जिम्मेदार लोगों ने पंचायत में नहीं पहुंचने की अपील कर दी थी। इसके बाद पंचायत नहीं हो सकी थी। इसी कड़ी में कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन के दो वीडियो वायरल हो गए। एक वीडियो में पुलिस के खिलाफ और दूसरी में झिंझाना चेयरमैन का नाम लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। 

इस मामले में रविवार को झिंझाना थाने के एसएसआई संदीप बालियान ने कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ पुलिस के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग और गालीगलौज करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिपोर्ट में विधायक के खिलाफ शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने कहा कि सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

वहीं, नाहिद हसन की चार साल पुरानी वीडियो भी कई दिन से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें नाहिद हसन कैराना तहसील में एक कर्मी के साथ अभद्रता करते दिखाई दे रहे हैं। इसको लेकर भी कई दिन से चर्चा बनी हुई थी। हालांकि बाद में लोगों को पता चल गया कि उक्त वीडियो कई साल पुरानी है। उस दौरान विधायक भी नहीं बने थे।

पंचायत के आयोजकों पर भी कार्रवाई हो      
झिंझाना। मोहल्ला तलाही में रविवार को वसीम कुरैशी के आवास पर बैठक हुई, जिसमें कहा गया कि कुछ लोगों ने शनिवार को बिडौली स्टैंड पर पंचायत कर कस्बे की फिजा खराब करने की कोशिश की।

समय रहते पुलिस प्रशासन व समाज के लोगों की सूझबूझ से मामला टल गया था। पुलिस ने इसी कारण सपा विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस दौरान हाजी फिरोज खां, वसीम कुरैशी, रिजवान मकबूल, खुर्शीद, अय्यूब, शानू, करीम, हाजी, रहीस काजी चमन, हाफिज वकील, इश्तकार, पीरजी अंसार आदि ने कहा कि जिस युवक ने धर्म के खिलाफ टिप्पणी की थी, उसे पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस ने सही कार्रवाई की है।

पुलिस ने सपा विधायक के खिलाफ तो रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन पंचायत के आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से रोष है। 

विधायक का विवादों से पुराना नाता 
शामली। कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन का विवादों से पुराना नाता है। कांधला में ट्रेन में जमातियों के साथ अभद्रता को लेकर हुए बवाल से लेकर कई मामलों में नाहिद हसन के खिलाफ पूर्व में रिपोर्ट दर्ज हुई थीं। वह मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। 

कांधला में पांच साल पूर्व ट्रेन में जमातियों के साथ अभद्रता हो गई थी, तब भीड़ ने रेलवे ट्रैक पर बवाल किया था। इसके अलावा वाहनों में तोड़फोड़ भी कर दी गई थी। नाहिद हसन भी कांधला पहुंच गए थे। उस मामले में नाहिद हसन को भी आरोपी बनाया गया था। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक नाहिद हसन के खिलाफ बलवा, अपहरण, डकैती और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। 

एक मामला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में विचाराधीन है। बलवा, आचार संहिता का उल्लंघन, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा सात क्रिमिनल एक्ट के तहत दर्ज मामला न्यायिक मजिस्ट्रेट सहारनपुर के यहां विचाराधीन है। 

फरवरी में विस चुनाव के दौरान भी प्रत्याशियों के आपराधिक रिकार्ड तैयार किया गया था, जिसमें नाहिद हसन के खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज होने बताए गए थे। 

राजनीतिक साजिश के चलते मेरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई 
शामली। कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन ने कहा कि किसी भी धर्म के बारे में किसी को आपत्तिजनक टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। पुलिस को भी ऐसी टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मैंने झिंझाना में पंचायत नहीं बुलाई, बल्कि मुझे वहां के ही लोगों ने बुलाया था। इस मामले में मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।      

कैराना विधायक नाहिद हसन का कहना है कि नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर कुछ लोग अपने स्वार्थ की खातिर साजिश कर रहे हैं, जबकि हमने सिर्फ इस्लाम धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। शनिवार को झिंझाना में पंचायत में पहुंचने के लिए उन्हें बुलाया गया था। हालांकि पंचायत नहीं हुई। 


बंद कमरे में हमने पुलिस अधिकारियों से फोन पर वार्ता की थी, जिसके बाद लौट आया था। उनका कहना है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है, जिसके चलते उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है, लेकिन वह इससे घबराने वाले नहीं है। पुलिस की बेबुनियाद कार्रवाई के खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed