{"_id":"58fba81a4f1c1bee488b4669","slug":"report-against-five-on-provoking-religious-sentiments","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक भावनाएं भड़काने पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार्मिक भावनाएं भड़काने पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। फेसबुक पर एक समुदाय के धार्मिक देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने के मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उधर, इसी प्रकरण में दूसरे संप्रदाय के लोगों ने भी पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
शुक्रवार को नदीम कांधलवी नाम के व्यक्ति ने एक एक संप्रदाय के देवी-देवताओं के प्रति अभद्र टिप्पणी की थी, जिसमें आरोपी व्यक्ति के साथियों ने अभद्र पोस्ट पर कमेंट कर आरोपी को प्रोत्साहित करने का काम किया था । इस संबंध में विहिप सहित अन्य संगठनों के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर नदीम मलिक कांधलवी के साथ सहित अन्य लोगों पर अभियोग दर्ज करा दिया था। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी रिफाकत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
उक्त पोस्ट पर कुछ लड़कों के द्वारा दूसरे समुदाय को लेकर प्रति उत्तर दिया था ओर उन्होंने भी अभद्रता की थी। पुलिस के द्वारा युवकों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दिए जाने के बाद दूसरे समुदाय के लोग शुक्रवार की रात्रि एकत्रित होकर थाने में पहुंचे। उन्होंने अपनी धार्मिक भावनाएं भड़काए जाने के साथ साथ धार्मिक उन्माद फैलाने की बात कही थी।
विज्ञापन
कस्बे से अथर जग की तहरीर पर मोहित, सुमित सिंह, महेश, अश्वनी ठाकुर सहित पंाच लोगों पर अभियोग दर्ज करा दिया। पुलिस उक्त पांचों लोगों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस मामले को लेकर गंभीर है आरोपी लोगों को जेल भेजा जाएगा।
अभद्र टिप्पणी करने वालों पर रासुका लगे
शामली। बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने कांधला में फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ एसपी से कार्रवाई की मांग की है। सभी ने एसपी से मामले में रासुका लगाए जाने की मांग की।
शुक्रवार को कांधला में फेसबुक पर कुछ लोगों ने एक समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत की थी। इस मामले में पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शनिवार को इस मामले में बजरंग दल कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंड जिला संयोजक विवेक प्रेमी के नेतृत्व में एसपी से मिला।
लोगों ने इस दौरान कांधला में असामाजिक तत्वों द्वारा हिंदू देवी देवताओं पर की गई अमर्यादित टिप्पणी का विरोध किया तथा ऐसेे करने वालों के खिलाफ रासूका के तहत कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर अरुण पारखी, अशोक, राहुल सैनी, आशीष भारद्वाज, कमल भाटिया, विवेक पांचाल, सागर प्रजापति, कमल कंसल, विशाल सैनी आदि मौजूद रहे।