फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   rape with girl student

अगवा कर किशोरी के साथ दुष्कर्म

Sun, 10 Jul 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 10 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
rape with girl student
अगवा किशोरी से रेप। - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

विज्ञापन
शामली के थानाभवन में आठवीं की छात्रा को घर से अगवा कर तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पिता ने गांव के ही एक युवक और उसके दो बहनोई के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थानाभवन के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि रविवार को उसकी पुत्री और पत्नि घर में अकेली थी। उसी समय गांव का एक युवक अपने दो साथियों के साथ घर में घुस गया। उसकी पुत्री को जबरन उठाकर ले जाने लगे। पत्नि द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसको मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि युवक किशोरी को गांव के बाहर एक खेत में ले गए और किशोरी से दुराचार किया। इस बीच किशोरी की मां के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देख आरोपी फरार हो गए। पीड़ित पिता ने आरोपी दीपक  उसके बहनोई यूनुसपुर निवासी जोनी और नांगल निवासी सतीश के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed