फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Raided by the Principal in the train, with a knife attack on protest

ट्रेन में प्रधानाचार्य से लूट, विरोध पर चाकू से हमला

Thu, 27 Sep 2018 12:29 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Thu, 27 Sep 2018 12:29 AM IST
Raided by the Principal in the train, with a knife attack on protest
loot - फोटो : अमर उजाला
शामली। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलमार्ग पर ट्रेन का सफर सुरक्षित नहीं है। मंगलवार रात दिल्ली से शामली लौट रहे प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल से बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शामली के मोहल्ला काकानगर निवासी राय इब्राहिम जनपद बागपत के रमाला स्थित जय पार्वती स्कूल में प्रिंसिपल हैं।


मंगलवार रात करीब दस बजे वह दिल्ली-शामली पैसेंजर ट्रेन से शामली लौट रहे थे। जब ट्रेन कांधला रेलवे स्टेशन पहुंची, तो वहां से कुछ युवक ट्रेन में सवार हुए। इसके बाद खंद्रावली हाल्ट से पहले ही तीनों युवकों ने तमंचा और चाकू निकाल लिया। हथियारों के बल पर राय इब्राहिम को आतंकित करके चार हजार रुपये तथा मोबाइल लूट लिया।


विरोध किया, तो बदमाशों ने उन पर चाकू और तमंचे की बट से हमला कर दिया। उनके सिर पर कई प्रहार किए, जिस कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए। खंद्रावली हाल्ट के नजदीक जैसे ही ट्रेन की रफ्तार धीमी हुई, तो तीनों बदमाश कूदकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। ट्रेन शामली पहुंचने पर पीड़ित को घायलावस्था में रात में ही सीएचसी ले जाया गया। जीआरपी शामली थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि राय इब्राहिम की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


चेकिंग में बरती जाती है लापरवाही
ट्रेनों में चेकिंग को लेकर पुलिस गंभीर नहीं है। वारदात करने वाले बदमाश तमंचे और चाकू लेकर ट्रेनों में सफर करते हैं। रेलवे स्टेशन मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) तक नहीं है, जिससे अवैध हथियार साथ लेकर जाने वालों की चेकिंग भी नहीं होती।

ट्रेनों में हुई प्रमुख घटनाएं
दो मई 2015 : दिल्ली से आते समय ट्रेन में कांधला के पास जमातियों के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने अभद्रता की और विरोध पर मारपीट कर दी। 30 अक्तूबर 2015 : देहरादून के हर्बटपुर निवासी डॉक्टर नारायण सिंह को दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन में बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

18 अक्तूबर 2016 : दिल्ली से शामली लौटते समय ट्रेन में बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी से मारपीट करने के बाद रिवाल्वर लूट ली।
4 अक्तूबर 2016 : गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव मालैंडी निवासी अश्वनी शर्मा दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। दिल्ली से शामली लौटते समय बागपत के निकट बदमाशों ने ट्रेन में ही गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।
 
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed