फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Put out the window of the room examining Home

कमरे की खिड़की उखाड़ खंगाल डाला घर

Wed, 04 May 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Wed, 04 May 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Put out the window of the room examining Home
choori - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर के प्रसिद्ध बुक सेलर के गगन विहार स्थित मकान में चोरों ने सेंध लगा दी। चोरों ने मकान से लाखों की नगदी सहित सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिया। घटना का पता सुबह होने पर लगा। एडिशनल एसपी, सीओ और कोतवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर
विज्ञापन

मुआयना किया।

गांधी चौक में दुकान करने वाले शहर के प्रसिद्ध बुक सेलर संजय गोयल का कैराना रोड स्थित गगन विहार में मकान है। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे परिवार के लोग सोकर उठे और बाहर का गेट खोलने पहुंचे, तो उन्हें एक कमरे की खिड़की उखड़ी हुई मिली। जब कमरे के अंदर जाकर देखा तो वहां पर सारा सामान अस्तव्यस्त पड़ा था। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने देखा तो अलमारी में रखा कैश व जेवर साफ थे।
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को दी  गई। सीओ निशांक शर्मा व कोतवाल आरबी सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि चोर दीवार के रास्ते घर के घुसे थे। क्योंकि दीवार पर पैरों के निशान बने हुए थे। दीवार फांदने के बाद चोरों ने वहीं पर बने कमरे की खिड़की उखाड़ी। जिससे वह कमरे में घुसे और वहां अलमारी में रखे कैश व ज्वैलरी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित संजय गोयल ने बताया कि परिवार के सभी लोग अलग-अलग कमरे में सो रहे थे। जबकि एक कमरा खाली पड़ा था। जिसमें करीब पांच लाख कैश व सात तोले सोने के जेवर रखे हुए थे। इसके अलावा शगुन में देने वाले लिफाफे भी रखे हुए थे। चोरों ने उनमें से भी सिक्के निकाल लिए। यह लिफाफे खिड़की के पास पड़े मिले। बाद में एडिशनल एसपी अनिल कुमार झा भी घटनास्थल पर पहुंचे और मुआयना किया।

मामले में संजय गोयल की ओर से तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उधर, घटना की सूचना मिलते ही व्यापारी नेता भी पहुंचे और घटना पर रोष जताया। पुलिस से जल्द से जल्द चोरी के खुलासे की मांग की। इस दौरान राजेश्वर बंसल, चिराग, विनित संगल, रविकांत गर्ग, अशोक बंसल, खुर्शीद अनवर आदि रहे।

पहले भी हुआ था बैग चोरी 
22 अप्रैल को संजय के भाई अजय गोयल की लड़की के जन्मदिन का समारोह कैराना रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में था। वहां से भी नगदी से भरा बैग चोरी हो गया था। आरोप है कि बैंक्वेट हॉल में लगे सीसीटीवी से चोरों के फोटो निकलवाकर पुलिस को दिए गए, लेकिन आज तक भी चोर नहीं पकड़े जा सके। 

मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूर्व में चोरी के मामलों में पकड़े गए चोरों से भी पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा। -आरबी सिंह, प्रभारी कोतवाली शामली।

डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी बुलाए
चोरी के मामले की पड़ताल के लिए डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। पैरों के निशान के आधार पर डॉग ने पहले दीवार की तरफ इशारा किया, जिसके बाद डॉग खिड़की के रास्ते अंदर कमरे में पहुंच गया। यहां से वापस दीवार की ओर से इशारा करते हुए डॉग उसी गली में आगे तक गया और वापस सामने बने मकान के अंदर घुस गया। यहां पर डॉग ने इशारा किया कि चोर इस मकान में घुसकर दीवार के रास्ते फरार हो गए। इस दौरान फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने घटनास्थल से नमूने भी लिए।

सीसीटीवी भी हुआ बेकार
संजय के मकान में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी लगा है, लेकिन वह खराब हो गया था। जिस कारण चोर फुटेज में नहीं आ सके। हालांकि उसके मकान की ओर से जाने वाली गली में महेंद्रा बाइक एजेंसी व एक अन्य चिकित्सक के यहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस ने उनकी पिछले चार दिनों का रिकॉर्ड लिया है। जिससे चोरों के आने की संभावना है। 


सामने वाले मकान में भी चोरी की कोशिश 
संजय के मकान में चोरी करने के बाद चोर सामने बने नरेंद्र अग्रवाल के मकान में भी दीवार फांदकर घुसे और वहां भी एक कमरे की खिड़की उखाड़ने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। जिसके बाद वह दीवार फांदकर भाग निकले। चोरों द्वारा खिड़की उखाड़ने की कोशिश का सुबह होने पर नरेंद्र को पता लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed