फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pradhan's possession was removed from the land of village society

ग्राम समाज की भूमि से प्रधान का कब्जा हटवाया  

Fri, 23 Jun 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Fri, 23 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's possession was removed from the land of village society
कैराना क्षेत्र के गांव दभेढ़ी में कब्जा मुक्त कराते पुलिस कर्मी। - फोटो : amar ujala
शामली के कैराना क्षेत्र के गांव दभेड़ी खुर्द में ग्राम समाज की भूमि पर प्रधान पक्ष ने ही अवैध कब्जा कर लिया। मामले की शिकायत होने पर बृहस्पतिवार को तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटवा दिया। वहीं, प्रधान पति का आरोप है कि प्रशासन पक्षपातपूर्ण कार्रवाई कर रहा है। 
विज्ञापन


कई दिनों से प्रशासन को शिकायत मिल रही थी कि दभेड़ी खुर्द में खसरा नंबर 120 खलिहान की भूमि पर प्रधान के पति चौधरी मुन्शाद अली चौहान ने अवैध कब्जा करके कमरा बना रखा है। इसके साथ ही एक पखवाड़ा पूर्व गांव के तालाब की डोलबंदी के बाद तालाब से उठवाई गई मिट्टी से खलिहान की भूमि का भराव करा दिया। तहसीलदार अभय राज पांडेय ने लेखपाल व पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचकर खलिहान की भूमि की पैमाइश कराने के बाद उक्त भूमि पर बनी दीवार और कमरे को जेसीबी से गिरवा दिया।  उधर, मामले में प्रधान के पति मुंशाद अली चौहान का कहना हैै कि खलिहान की भूमि पर 20 सालों से दीवार व कमरा बना हुआ था। प्रशासन ने पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया है।  पिछले दिनों तालाब की डोलबंदी के बाद भी तालाब के बीच बने घरों को नहीं तोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed