फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   pooja ki maut ki jaanch shuru

पूजा की मौत की जांच शुरू

Sun, 15 Jan 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
शामली के कैराना में बिसातियान में फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की मौत के मामले में फोरेंसिक विभाग की तीन सदस्यीय टीम मुजफ्फरनगर से कैराना पहुंची। टीम ने मौके पर जाकर गहनता के साथ जांच शुरू कर दी। मामले में पुलिस की ओर से पिता की तहरीर पर पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार दोपहर बिसातियान में 22 वर्षीय पूजा का शव मकान के बंद कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। पूजा के मायके पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर 2 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर पूजा की हत्या करने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने पिता ब्रजपाल निवासी काका नगर शामली की तहरीर पर पति दीपक कश्यप, जेठ राजेंद्र, राजू और रणवीर निवासी बिसातियान कैराना के विरुद्ध  दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, पूजा के पति दीपक ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। परिजन उसे पानीपत ले गए थे। शनिवार शाम पूजा की मौत की जांच के लिए मुजफ्फरनगर से फोरेंसिक विभाग की तीन सदस्य टीम यहां पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed