फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police seized and robbed with absconding absconding

पुलिस घेराबंदी किए रही और बदमाश फिरौती लेकर फरार

Mon, 14 Aug 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 14 Aug 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
Police seized and robbed with absconding absconding
extorsión - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। रविवार रात रात थानाभवन से गांव सोंता रसूलपुर से लौट रहे दो लकड़ी व्यापारियों का बदमाशों ने अपहरण कर लिया और तीन घंटे के भीतर फिरौती में पचास हजार रुपये लेकर उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन


इस दौरान तीन थानों की पुलिस घेराबंदी किए रही, एसपी शामली खुद मौके पर पहुंच गए, इसके बावजूद बदमाश फिरौती की रकम वसूल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस बदमाशों की तलाश में कांबिंग कर रही थी। 
विज्ञापन


अपह्त मौमीन (39) और रिजवान (30) गांव सोंता रसूलपुर के रहने वाले हैं और चचेरे भाई है। ये थाना भवन में लकड़ी का कारोबार करते हैं। रविवार रात करीब आठ बजे वे बाइक से थाना भवन से अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच उनका अपहरण कर लिया गया। जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद ने बताया कि दोनों युवक उनके परिवार के ही है और करीब नौ बजे उनके मोबाइल से फोन से बदमाशों ने उनका अपहरण होने के संबंध में सूचना दी। एक लाख रुपये फिरौती लेकर तुरंत तितारसी पुल के पास एक नलकूप पर आने को कहा।


इसी बीच सूचना मिलने पर थाना बाबरी, थाना भवन और आदर्श मंडी थानों की पुलिस के साथ एसपी और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। परिवारीजनों ने घर में रखे पचास हजार रुपये लेकर परिवार के ही एक सदस्य मुनीर को नलकूप पर भेजा। उसके रकम लेकर बदमाश फरार हो गए। इसके बाद वह नलकूप से दोनों अपह्तों को साथ लेकर पुल पर पहुंचा। पुलिस ने घेरा कसा लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed