फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police catch up to 50 lakhs

पुलिस ने पकड़ी 50 लाख की चरस

Thu, 24 May 2018 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Thu, 24 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
Police catch up to 50 lakhs
पकडे़ आरोपियों काे पेश करते एएसपी। - फोटो : अमर उजाला
शामली की कांधला पुलिस ने पूर्वी यमुना नहर पटरी के पास से 50 लाख की चरस बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश देकर उसके घर से 93 हजार और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब सात बजे थाना प्रभारी ओपी चौधरी को सूचना मिली कि पूर्वी यमुना नहर पटरी पर एक ई-रिक्शा में भारी मात्रा में चरस क्षेत्र में लाई जा रही है। जिसके बाद थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ई-रिक्शा को पकड़ लिया। पुलिस ने ई-रिक्शा से करीब 54 किलो चरस के साथ दो युवकों को पकड़ लिया। जिसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे एएसपी श्लोक कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पूछताछ में दोनों ने अपने नाम सुनील और अनीस निवासी गांव नाला बताया है। पुलिस के अनुसार चरस को क्षेत्र में सप्लाई करने के लिए बाबरी थाना क्षेत्र के गांव कुरमाली निवासी राकिब से लाई गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी की तलाश में उसके निवास स्थान पर दबिश दी। वहां से चरस बिक्री के 93 हजार रुपये, एक कांटा, बरामद कर तीनों के खिलाफ एनडीपीसी में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
किसान है पकड़ा गया आरोपी सुनील नशीले पदार्थ की तस्करी में लिप्त सुनील एक किसान है। बताया कि वह काफी दिनों से क्षेत्र में छोटे स्तर पर नशीले पदार्थ को बेचने का काम करता था। गांव व कस्बे में चाय की दुकान सहित कई स्थानों पर हम लोग इस नशीले पदार्थ को 30 से 50 रुपये तक की पुड़िया के हिसाब से बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed