फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   People throng on hitting a child

दरोगा के किशोर को डंडा मारने पर भड़के लोग

Sat, 16 Jun 2018 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sat, 16 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
People throng on hitting a child
दरोगा का घेराव कर हंगामा करते मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
शामली। अलविदा जुमे की नमाज अदा करने जामा मस्जिद जा रहे किशोर और उसके चाचा को दरोगा ने रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि दरोगा ने किशोर के सिर में डंडा मार दिया, जिसमें वह लहूलुहान हो गया। इससे गुस्साए मुस्लिम समाज के लोगों ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। बाद में कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। जिम्मेदार लोगों ने मामले में समझौता करा दिया।
विज्ञापन
मोहल्ला नोकुआं रोड निवासी शोबी (14) पुत्र शाकिर अपने चाचा आबिद के साथ बाइक से बड़ा बाजार स्थित जामा मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज अदा करने के लिए आया था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई ने तेज गति से बाइक चलाने के कारण किशोर को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि एसआई ने दूर से फेंककर डंडा मारा, जो शोबी के माथे में लगा। इससे वह लहूलुहान हो गया। इस पर मुस्लिम समाज के लोग एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया और आरोपी एसआई को भी घेर लिया। एसआई ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। अलविदा जुमे की नमाज के दौरान हंगामे की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस बल के साथ कोतवाल जेएस कालरा भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत करते हुए किशोर का इलाज कराने की बात कही। इसके बाद सभी लोग थाने में आ गए। जहां पर पुलिस ने किशोर का इलाज कराया। उधर, बाद में जिम्मेदार लोगों के प्रयास से मामले में समझौता हो गया।
विज्ञापन
मुस्लिम समाज के लोगों ने निभाई जिम्मेदारी घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हो गए और पुलिस टीम को घेर लिया। भीड़ द्वारा अचानक घेर लेने से पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। मगर, इसी दौरान मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोग भी बीच-बचाव में आ गए और आक्रोशित लोगों को समझाने लगे। बड़ी मुश्किल से लोगों को शांत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल भी ईद पर हो गया था हंगामा शामली में पिछले साल भी ईद से कुछ दिन पूर्व बड़े बाजार में बवाल हो गया था। कुछ युवकों ने टोकने पर ड्यूटी पर तैनात पीएसी के दो जवान का सिर फोड़ दिया था। बाद में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed