फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   pashu luteron par laga gangster act

पशु लुटेरों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

Tue, 07 Feb 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
थानाभवन। पशु लूटने की वारदात करने वाले गिरोह के आठ बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पिछले दिनों थानाभवन क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर में बदमाशों ने डेयरी पर धावा बोलकर दुधारू पशु लूट लिए थे। पुलिस ने वारदात का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर थानाभवन पुलिस ने आरोपी इस्लाम, असफाक, ईशा,  शकील, अब्दुल रहमान निवासी  पांचली सरूरपुर, मोहब्बत निवासी मंदवाडा बुढ़ाना,  मंगता उर्फ रहीसू भैसानी इस्लामपुर और अनीस निवासी जसड पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि ये आरोपी गिरोह बनाकर लूट, डकैती सहित कई आपराधिक वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। गांव भैसानी में भी आरोपियों ने डेयरी स्वामी के यहां डकैती डाली थी। क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि क्षेत्र में पशु लूट में यह गिरोह क्षेत्र में सक्रिय था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed