फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   murtiyan khandit hone se aakrosh

मूर्तियां खंडित होने से आक्रोश

Fri, 25 Nov 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Nov 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
murtiyan khandit hone se aakrosh
मंदिर में खंडित पड़ी मूर्तियां। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कांधला क्षेत्र के गढ़ी दौलत में असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में मूर्तियां खंडित कर दी। इस पर गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मौके पर जाकर मामला संभाला। मंदिर कमेटी की ओर से तीन किशोरों को नामजद करते हुए तहरीर दी गई है, जिस पर      कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो को उठा लिया। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीदौलत में गांव के बाहरी छोर की ओर एक प्राचीन शिव मंदिर है। मंदिर की देख रेख व दोनों समय आरती  करने के लिए गांव निवासी पुजारी श्रवण कुमार को मंदिर कमेटी ने जिम्मेदारी दे रखी है। पुजारी के अनुसार बुधवार देर शाम को वह मंदिर में आरती करने के बाद घर पर खाना खाने के लिए गया था, लेकिन घर पर कोई काम होने के कारण श्रवण वहीं पर रुक गया । आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व मंदिर के अंदर घुस गए और माहौल       खराब की नीयत से मूर्तियों को खंडित कर दिया। 
विज्ञापन


इसके साथ ही असामाजिक   तत्वों ने मंदिर परिसर से हजारों की कीमत का समान चोरी कर लिया। पुजारी श्रवण कुमार ने बताया कि जब वह बृहस्पतिवार की सुबह को मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए गया तो उसे घटना का पता चला। पुजारी ने मामले की सूचना मंदिर कमेटी को दी। सूचना पर दोनों समुदाय के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में मूर्तियों को खंडित करने की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।  थाना प्रभारी निरीक्षक अनुराधा सिंघल पुलिस के साथ मंदिर में पहुंची ओर घटना की

जानकारी ली । इस दौरान दोनों समुदाय के लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पूरे प्रकरण में   पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन देते हुए माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही।    मंदिर कमेटी के अध्यक्ष         वेदप्रकाश ने गांव के ही तीन    किशोर को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed