{"_id":"fdf227628b08c038c9b9610f5a0e9e28","slug":"mukim-gag-sought-by-extortion-from-businessmen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकीम गैंग ने मांगी व्यापारी से रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुकीम गैंग ने मांगी व्यापारी से रंगदारी
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। मुकीम गैंग के बदमाशों ने कस्बा कांधला के व्यापारी से रंगदारी मांगी है। पीड़ित व्यापारी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला खैल निवासी सोमपाल सैनी रेलवे रोड पर पीएनबी के पास समोसे की दुकान करते है। उनकी दुकान क्षेत्र में मशहूर है। पीड़ित व्यापारी के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मुकीम गैंग का सदस्य महताब बलवा बताया। कहा कि तू बहुत रुपये कमा रहा है, दो लाख लेकर सहारनपुर जेल के पास पहुंच जाना। यदि डिमांड पूरी नहीं की, तो परिवार सहित जान से मार दिया जाएगा।
पीड़ित व्यापारी ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पीड़ित व्यापारी सोमपाल के साथ व्यापारियों ने कांधला थाने पहुंचकर तहरीर दी। घटना को लेकर व्यापारियों में दहशत व्याप्त है। व्यापारी नेता ईश्वर दयाल कंसल, पिंटू गोयल, अरुण गोयल, गौरी शंकर मित्तल ने थानाध्यक्ष से कहा कि इससे पूर्व खाद व्यापारी आदेश सैनी से लूट के बाद रंगदारी मांगी गई।
विज्ञापन
खल व्यापारी सतीश जैन तथा कई व्यापारियों से मुकीम गैंग के नाम पर रंगदारी मांगी जा रही है। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की तहरीर के आधार पर महताब बलवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, थानाध्यक्ष नरेश कुमार यादव ने बताया कि मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है।