फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSF constable accused of assaulting and molesting a woman

Meerut News: बीएसएफ कांस्टेबल पर महिला से मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप

Tue, 27 Oct 2026 10:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
BSF constable accused of assaulting and molesting a woman
- पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की एक कॉलोनी में पड़ोसियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। एक महिला ने पडौसी बीएसएफ में तैनात सिपाही पर मारपीट और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं, देर रात आरोपी की पत्नी भी थाने पहुंची और पड़ोसी महिला पर घर में घुसकर बदसलूकी, मारपीट करने और परिजन को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।
पीड़ित महिला ने कंकरखेड़ा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति रेलवे विभाग में है। पड़ोस में बीएसएफ का सिपाही अपने परिवार के साथ रहता है। सोमवार रात आरोपी की पत्नी ने उसे अपने घर बुलाया था। आरोप है कि घर में बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों महिलाओं के बीच विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट की और छेड़छाड़ की। इस दौरान आरोपी की पत्नी ने पीड़िता को बचाने का प्रयास भी किया। किसी तरह महिला वहां से बाहर निकली और पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर, आरोपी की पत्नी भी थाने पहुंच गई। उसने आरोप लगाया कि पड़ोसी महिला ने मोबाइल फोन पर उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद कुछ लोगों के साथ मिलकर उसके परिजनों के साथ अभद्रता और बदसलूकी की गई। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed