फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   missing Pravin found in Krishna river

लापता प्रवीण का शव कृष्णा नदी में मिला

Thu, 09 Nov 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Thu, 09 Nov 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
missing Pravin found in Krishna river
प्रवीण। - फोटो : अमर उजाला
शामली से दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए प्रवीण का शव कांधला क्षेत्र के गांव सल्फा के पास कृष्णा नदी में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने प्रवीण को अगवा कर उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शामली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्राह्मणानंद निवासी प्रवीण (47) दो दिन पूर्व घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसको काफी तलाश किया था, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। परिजनों ने बुधवार को कोतवाली शामली में सूचना देकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे गांव सल्फा निवासी कुछ किसान अपने खेत की ओर जा रहे थे, तो उन्हे गांव के समीप से होकर गुजर रही कृष्णा नदी में शव उतराता हुआ दिखाई दिया। किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नदी में शव होने के सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसकी शनाख्त करने का प्रयास किया। उसकी जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी शनाख्त प्रवीण के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रवीण के परिजनों ने कांधला पहुंचकर पुलिस से जानकारी लेते हुए बताया कि उन्हे आशंका है कि प्रवीण की अपहरण के बाद हत्या की गई है। परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामले में थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि प्रवीण के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं नजर आ रहे हैं। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शामली कोतवाली को सूचना दे दी गई है। उधर, कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। प्रवीण की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed