फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Theft of 1.5 million merchant's house

व्यापारी के घर 15 लाख की चोरी

Tue, 30 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 30 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Theft of 1.5 million merchant's house
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। मोहल्ला विश्वकर्मा नगर में चोरों ने रविवार रात एक व्यापारी के यहां करीब 15 लाख रुपये की चोरी कर ली। जाग होने पर व्यापारी और उसके पुत्र ने शोर मचाया तो चोर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


रविंद्र संगल निवासी मोहल्ला विश्वकर्मा नगर परचून व्यापारी है। रविंद्र के अनुसार रविवार रात वह परिवार के साथ कमरे में सो रहा था। उसी दौरान उसे कुछ आवाज सुनाई दी, तो रविंद्र और उसका पुत्र जाग गए। उन्होंने कुछ लोगों को देखा तो दोनों ने शोर मचा दिया। शोर-शराबा होने पर चोर मौके से फरार हो गए। रविंद्र ने अपने घर में रखे सामान की जांच की तो उसे अलमारी में रखे करीब एक लाख 70 हजार रुपये नगद, एक लैपटॉप और मोबाइल गायब मिले। इसी के साथ करीब 10 लाख रुपये से अधिक के जेवरात भी गायब मिले। 
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली प्रभारी सतीश राय मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की तथा घटनास्थल का मुआयना किया। मामले में रविंद्र संगल की ओर से
तहरीर दी गई है, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रविंद्र संगल ने बताया कि चोर उसके मकान में मेन गेट से घुसे थे। अंदर से दिया गया कुंडा उन्होंने लोहे की रॉड और हाथ डालकर खोल लिया था। उधर, कोतवाली प्रभारी सतीश राय ने बताया कितहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना के खुलासे का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान का शटर तोड़कर चोरी 
जलालाबाद। नया बाजार स्थित गय्यूर अली खान मार्केट में राजेश पाल की जनरल स्टोर की दुकान है। सोमवार सुबह जब राजेश दुकान खोलने पहुंचे, तो चोरी का पता लगा। बताया कि उनकी दुकान का शटर उखाड़कर चोरों ने  50 हजार से अधिक रुपये की वरमाला, जनरल प्रयोग होने वाले सामान, 10 हजार रुपये की नकदी सहित करीब एक लाख रुपये की चोरी कर ली गई। घटना की सूचना पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जलालाबाद चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पीड़ित व्यापारी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष माजिद मलिक, महामंत्री रशीद चौधरी,  राकेश पाल, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, नीरज पाल, असलम आदि ने खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed