{"_id":"58a4a15d4f1c1be164d83ca8","slug":"jaharkhuran-pakde","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानी गैंग के पांच बदमाश किए गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरखुरानी गैंग के पांच बदमाश किए गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
कांधला पुलिस द्वारा बाइकों के साथ पकड़े गए बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। पुलिस ने नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक, चार चाकू और नशीली गोलियां बरामद की हैं।
मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि कैराना रोड स्थित सेंट द्रोण पब्लिक स्कूल की ओर से कस्बे की ओर तीन अलग-अलग बाइकों से कुछ संदिग्ध लोग आ रहे हैं।
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर उनको हिरासत में ले लिया। उनके कब्जे से चार चाकू और तीन बाइक सहित नशे की गोलियां बरामद की हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह ट्रेन में लोगों को चाय और अन्य चीजों में नशे की गोलियां मिलाकर बेहोश कर सामान चोरी कर लेते थे। इनके नाम पोनी, मिंटू, राजपाल निवासी गांव गढ़ी श्याम व रोहताश राजपाल निवासी गांव गढ़ी दौलत बताया है। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर दिया है।