फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Illegal cattle grab caught, two dead

अवैध पशु कटान पकड़ा, दो दबोचे

Sat, 17 Jun 2017 12:22 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Jun 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Illegal cattle grab caught, two dead
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। मुजफ्फरनगर मार्ग पर पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के पास ही मकान में अवैध रूप से पशु कटान चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने मकान पर छापा तो आरोपी मौके से फरार हो गए। मकान से पशु के अवशेष और उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने अवैध रूप से पशु कटान पर पूरी तरह पाबंदी लगाई हुई है। बावजूद इसके अवैध रूप से पशु कटान किया जा रहा है। शुक्रवार को आदर्श मंडी थाना पुलिस को सूचना मिली कि बनत में पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के पास एक मकान में गोवंश कटान चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा तो आरोपी फरार हो गए। छापेमारी के दौरान मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। 
विज्ञापन


मकान में पुलिस को गोवंश नहीं मिला, मगर वहां पर कट्डे के अवशेष मिले। पुलिस ने मांस, खाल और कटान में प्रयुक्त उपकरण कब्जे में ले लिए। पशु चिकित्सक से जांच कराने के बाद पशु के अवशेषों को जंगल में गड्ढा खोदकर दबवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि गोवंश कटान की सूचना पर छापा मारा गया था। मौके से अवैध पशु कटान पकड़ा गया। पशु अवशेष दबवा दिए हैं। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी दिलशाद और साजिद को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही हैं। दोनों बनत के रहने वाले हैं।      

गोकशी करते पकड़े गए जीजा-साली       
शामली/गढीपुख्ता।   गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव बुंटा में घर में गोवंश का कटान चल रहा था। पुलिस ने मकान पर छापा मारकर गोवंश हत्या के आरोप में जीजा-साली को गिरफ्तार कर लिया। मौके से गोवंश की खाल, मांस तथा पशु काटने के उपकरण बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

शुक्रवार को गांव बुंटा के ग्रामीणों ने डायल-100 पुलिस और गढ़ीपुख्ता थाने को सूचना दी कि एक महिला अपने मकान में गोकशी करा रही है। गोकशी की सूचना पर पुलिस में भी हड़कंप मच गया।

गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष सुनील दत्त ने पुलिस बल साथ महिला के मकान पर छापा मारा। पुलिस ने वहां से रेशमा पत्नी रिफाकत और उसके जीजा मुबारिक पुत्र हवलदार को दबोच लिया। मौके से गाय की खाल, मांस, कुल्हाड़ा, छुरा, लकड़ी का गुटका और अन्य उपकरण भी बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने पशु चिकित्सक बुलाकर परीक्षण कराया, तो प्रारंभिक जांच में गोवंश की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस थाने ले आई। 


थानाध्यक्ष सुनील दत्त ने बताया कि गोकशी के आरोप में रेशमा और उसके जीजा मुबारिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मौके से मिले  मांस का सैंपल परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भिजवाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed