{"_id":"1980098aa7069be891b269d5da21d424","slug":"htyaropion-to-arrest-commotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 18 Dec 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। हरड़ फतेहपुर के युवक की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में परिजनों ने सीओ दफ्तर पर हंगामा-प्रदर्शन किया। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाया। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों के साथ आए बसपा नेता को हिरासत में ले लिया। इसके बाद ग्रामीण व परिजन वहां से रवाना हो गए।
थानाभवन के गांव हरड़ फतेहपुर निवासी धर्मवीर के पुत्र अक्षय का पांच दिन पूर्व रेलवे ट्रैक पर शव मिला था। इस मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही रिंकू, विक्की समेत दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिजन ग्रामीणों के साथ सीओ दफ्तर पहुंचे।
परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जिसके चलते आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। सीओ ने ग्रामीणों को हड़काना शुरू किया तो वे भड़क उठे और जमकर हंगामा किया और सीओ के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों के साथ आए एक बसपा नेता को हिरासत में ले लिया। बसपा नेता को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों व परिजनों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीण व परिजन वहां से चले गए। सीओ थानाभवन कुलदीप कुकरेती ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए अक्षय के मोबाइल की कॉल डिटेल्स पुलिस द्वारा खंगाली जा रही हैं। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने बताया कि बसपा नेता ने ग्रामीणों को भड़काया था, उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया जाएगा।