फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hostage demanded a ransom of two million

बंधक बना दो लाख की फिरौती मांगी

Mon, 30 Jan 2017 12:17 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Mon, 30 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Hostage demanded a ransom of two million
क्राइम
थानाभवन। सोंतारसूलपुर गांव में भट्ठे के ठेकेदार को बंधक बनाकर पीटा गया और उससे साढे़ तीन हजार रुपये की नकदी लूट ली। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने आरोपियों पर तमंचों से आतंकित करते हुए दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन


शामली के आदर्श मंडी थाने के गांव दुल्लैहंडा निवासी बिजेंद्र पुत्र हरिया ने थाने में तहरीर दी है कि वह एक भट्ठा पर लेवर ठेकेदार है। पीड़ित ने बताया कि थानाभवन के गांव सोंतारसूलपुर निवासी युवक को भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए 50 हजार की पेशगी दी थी, लेकिन आरोपी पेशगी लेने के बाद भी भट्ठे पर नहीं गया।
विज्ञापन


जिसे लेकर जब पीड़ित आरोपी के गांव गया तो आरोपी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर बिजेंद्र को तमंचों से आतंकित कर बंधक बना लिया तथा उसकी जेब से 3500 रुपये भी लूट लिए। आरोप है कि पीड़ित को आरोपियों ने बुरी तरह से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया है कि तमंचों से ंआतंकित करते हुए बंधक मुक्त करने की एवज में परिजनों को फोन करके दो लाख रुपये मंगवाने को भी कहा। प्रात: जब आरोपी सो गए तो किसी तरह बिजेंद्र बंधन मुक्त हुआ। पीड़ित ने तीन लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed