{"_id":"5793b3a14f1c1b3c2bc4cb42","slug":"honour-killing-dauther-and-her-lover-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग : बेटी और उसके प्रेमी की गला घोंटकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑनर किलिंग : बेटी और उसके प्रेमी की गला घोंटकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
मृतक युवक के घर पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद (शामली)। क्षेत्र के गांव चंदेनामाल में शुक्रवार देर रात एक किसान ने अपने बेटे के साथ मिलकर इज्जत की खातिर बेटी और और उसके प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद बाप-बेटे खुद ही थाने पहुंचे और अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। देर रात ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
एसपी विजय भूषण, एएसपी अनिल कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया। लड़के के पिता की ओर से हत्यारोपी बाप-बेटे समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जलालाबाद के गांव चंदेनामाल माल के दलित किसान की 17 वर्षीय पुत्री का पड़ोस के किसान पाल्लेराम के बेटे 18 वर्षीय मयंक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मयंक देवभूमि पालीटेक्निक में द्वितीय वर्ष का छात्र था। शुक्रवार रात करीब 12 बजे अपनी पुत्री को मयंक के साथ देखकर पिता आगबबूला हो गया। उसने अपने पुत्र के साथ मिलकर मयंक की गला दबाकर हत्या कर दी उसके बाद बेटी की भी गला दबाकर हत्या कर दी।
हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बाप-बेटे रात करीब दो बजे खुद थानाभवन थाने पर पहुंचे और मुंशी को हत्या की जानकारी दी। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर एसपी विजय भूषण, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा और सीओ भवन भूषण वर्मा ने गांव में पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया एवं घटनाक्रम की ग्रामीणों से जानकारी ली । देर रात इस मामले में मृतक लड़के के पिता पाल की ओर से लड़की के पिता मुकेश और उसके पुत्र दीपक तथा तीन अन्य परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वारदात में कोई और भी हो सकता है शामिल
एएसपी ने बताया कि बाप-बेटे खुद इस बात को कह रहे हैं कि दोनों ने उनकी हत्या की है, लेकिन इस बात में संशय लग रहा है। उम्मीद है कि उनके साथ कोई न कोई और सहयोग में रहा होगा तभी वारदात को अंजाम दिया गया।
पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया गया है, इस मामले में पिता की ओर से मुकदमा दर्ज करा दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है
- विजय भूषण, एसपी