फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gopal Kothan acquitted of graft charges

हाथापाई कर गोवंश कटान का आरोपी छुड़ाया

Wed, 26 Apr 2017 12:11 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Gopal Kothan acquitted of graft charges
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। मोहल्ला आजाद चौक में अवैध पशु कटान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के परिजनों की भीड़ पुलिस को घेर लिया और धक्का-मुक्की करते हुए एक छुड़ा लिया। इसकी सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लाठियां फटकार कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने  मौके से पशुओं के अवशेष और छुरा आदि भी बरामद किया है।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की मोहल्ला आजाद चौक में एक मकान में अवैध रूप से पशु का कटान किया जा रहा है। इस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को पकड़ लिया। साथ ही कटे हुए पशु के अवशेष, तराजू और छुरा भी बरामद कर लिया। इसी दौरान आरोपियों के पक्ष में जमा हुई लोगों भीड़ ने पुलिस टीम को घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया। आरोपियों ने पुलिस के साथ जमकर धक्का मुक्की करते हुए एक आरोपी को छुड़ा लिया। 
विज्ञापन


अपने आप को घिरते देख पुलिस कर्मियों ने थाने से ओर फोर्स बुलवा ली। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल आजाद चौक पहुंच गया और लोगों को लाठियां फटकार कर एक आरोपी को पकड़ कर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 देर शाम तक पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही थी। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया का कहना है कि पुलिस ने अवैैध कटान के मामले में एक आरोपी को पकड़ा है, मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed