{"_id":"56f830d74f1c1bef5cf14dcb","slug":"four-lay-betting-on-india-australia-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच पर सट्टा लगाते चार धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच पर सट्टा लगाते चार धरे
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत व ऑस्ट्रेलिया के मैच पर सट्टेबाजी का पर्दाफाश हुआ है। क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस टीम ने नया बाजार में छापामारी की और वहां से चार युवकों को पकड़ा है। एक आरोपी पुलिस के चंगुल से छूटकर भाग निकला।
रविवार को भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का मुकाबला हो रहा था। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नया बाजार स्थित एक दुकान में मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। जिस पर क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस की टीम ने छापामारी की। इस दौरान वहां से चार युवक पकड़े गए।
इस दौरान पुलिस ने दुकान मालिक को भी पकड़ लिया। जब पुलिस ने दुकान के अंदर तलाशी ली, तो वहां दुकान में एलईडी लगी थी। जिस पर क्रिकेट मैच चल रहा था। पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान मौके से करीब एक दर्जन मोबाइल, तीन रजिस्टर, नगदी बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने पकड़े गए चारों युवकों को कोतवाली ले आई। युवकों की पहचान तनवीर निवासी कैराना, अरुण व दीपक निवासी शामली के रूप में हुई है। युवकों के पकड़े जाने के साथ ही कोतवाली में छुटभैये नेताओं का जमावड़ा लग गया। कोतवाली प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।