{"_id":"16c7d207689d0223903af982ec6783e2","slug":"follow-traffic-rules-would-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों का करेंगे पालन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यातायात नियमों का करेंगे पालन
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। यातायात माह के दौरान सड़क हादसों में मृतकों की स्मृति में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर यातायात नियमों की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान डीएम-एसपी समेत जिलास्तरीय अधिकारियों-गण्यमान्य लोगों ने यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ ली।
रविवार की शाम पांच बजे यातायात माह के दौरान नगर के एसटी तिराहे पर सड़क हादसों में मरे लोगों की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर डीएम ओपी वर्मा, एसपी विजय भूषण, एएसपी वीके मिश्र, डीआईओएस एमएम सिद्दीकी वीवी इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य एसके आर्य, सिल्वर बैल्स स्कूल के अजय कुमार संगल विजय कुमार, प्रदीप गोयल, प्रमुख व्यापारियों समेत शहर के गण्यमान्य लोगों ने यातायात के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया।
एआरटीओ मो. कय्यूम ने बताया कि सोमवार को यातायात माह के दौरान वीवी इंटर कालेज से सुबह आठ बजे मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया जाएगा। दौड़ के बाद वीवी इंटर कालेज में कला प्रतियोगिता होगी। इस दौरान स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जानकारी देकर शपथ दिलाई जाएगी।