फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Firing in two sides, eight injured

दो पक्षों में फायरिंग, आठ घायल

Sun, 24 Dec 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Sun, 24 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Firing in two sides, eight injured
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन


रविवार शाम मोहल्ला शाहमुबारिक में सपा नेता वसीम कुरैशी और अशवाक कुरैशी पक्ष में पुरानी रंजिश को लेकर आपस में गाली गलौज हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठी-डंडो और धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। इस हमले में वसीम पक्ष से सरफराज, रिजवान, उस्मान पुत्रगण शकील व तसलीम पुत्र सदीक व अशवाक पक्ष से निसार, सत्तार, इलियास पुत्र इसराईल व सावेज पुत्र इनाम घायल हो गये।
विज्ञापन


मौके पर सीओ कैराना, झिंझाना, कैराना, कांधला, गढ़ीपुख्ता सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और आपस में झगड़ रहे लोगों को दौड़ा दिया। पुलिस ने सभी घायलों को झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां से निसार व इलियास को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाएगी। उधर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed