फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers miscreants looted

बदमाशों ने किसान को लूटा

Wed, 11 Jan 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 11 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers miscreants looted
लूट
कैराना। थ्री व्हीलर में सब्जी भरकर मंडी ले जा रहे किसान को आधा दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने लूट    लिया। विरोध करने पर किसान पर छुरे से वार करके घायल कर    दिया। उसे जमीन पर गिराकर रस्सी से गला घोंटने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


मोहल्ला दरबार खुर्द रेतावाला निवासी नसीम ने बताया कि सोमवार रात नौ बजे उसका भाई बशीर मोहल्ला रेतावाला में मुगल गार्डन से आगे स्थित खेत से थ्री व्हीलर में गोभी भरवा रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान वहा आधा दर्जन हथियार बंद बदमाश पहुंच गए। उसके भाई से 1360 रुपये और घड़ी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने बशीर पर छुरे से वार करके घायल कर दिया। साथ ही बदमाशों ने उसे जमीन पर गिरा दिया तथा रस्सी से गला दबाकर मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच थ्री व्हीलर चालक वहां पहुंच गया और शोर मचा दिया। जिस पर बदमाश धमकी देते हुए भाग गए। चालक ने बशीर को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस ने रात में ही अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed