{"_id":"5951572a4f1c1b805b8b474f","slug":"elderly-shot-dead-revel","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
muder
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। गांव सेवापुर में रिश्तेदारी में आए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की बेटी ने रुपयों के लेनदेन के विवाद में रिश्तेदार युवक पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मृतक के पौत्र और दामाद ने झिंझाना थाने पहुंचकर तहरीर देकर मामले को आैर पेचीदा बना दिया। इन्होंने मृतक की बेटी और आरोपी में संबंध होने के आरोप लगाए और इन संबंधों में बाधक बनने पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
कंकरखेड़ा के मोहल्ला चौक निवासी हरभजन सिंह (75) की बेटी राजेश्वरी के ननदोई झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव सेवापुर में रहते हैं। राजेश्वरी दिल्ली के विवेक विहार में रहती हैं और पीएनबी शाखा में प्रबंधक हैं।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व हरभजन और उनकी बेटी राजेश्वरी सेवापुर गांव में अपने रिश्तेदार कुंज बिहारी के यहां आए थे। कुंज बिहारी के बेटे दीपक से उनका रुपयों के लेनदेन का विवाद चल रहा है।
सोमवार सुबह करीब चार बजे घर में सोते समय गोली मारकर हरभजन की हत्या कर दी गई। हरभजन को सीने पर बाईं तरफ गोली मारी गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए तथा ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल करके सूचना दी, जिसके बाद झिंझाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि हरभजन की पुत्री राजेश्वरी ने कुंज बिहारी के बेटे दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें लेनदेन के विवाद पर हत्या करना बताया है।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी दीपक को हिरासत में ले लिया। उधर, दोपहर में कंकरखेड़ा से हरभजन का पौत्र उद्धबोध और दामाद वीरेंद्र अन्य लोगों के साथ झिंझाना थाने पहुंचे। उद्धबोध ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बुआ राजेश्वरी और हत्यारोपी दीपक के बीच संबंध हैं, जिसके चलते उसके दादा हरभजन की हत्या की गई है।
कहा कि पुलिस ने जानबूझकर मामले में जल्दबाजी करते हुए राजेश्वरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली, जबकि उनके आने का इंतजार करना चाहिए था। पुलिस ने इस तहरीर को भी जांच में शामिल कर लिया है।
दिल्ली में ग्राहक सेवा केंद्र चलाता था दीपक
झिंझाना। कंकरखेड़ा निवासी हरभजन की बेटी राजेश्वरी का पति वीरेंद्र से विवाद चल रहा है, जिस कारण करीब दो साल से वह अलग ही रहती है। वहीं, हत्यारोपी दीपक रिश्तेदारी का कनेक्शन होने के चलते इस परिवार के संपर्क में आया था, जिसके बाद उसने दिल्ली में पीएनबी का ग्राहक सेवा केंद्र भी खोला। इसके अलावा एक कार खरीदने को लेकर भी विवाद सामने आया है।