{"_id":"5914b2624f1c1b15228510a3","slug":"dowry-murder-case-on-four-in-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 12 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के रेलपार निवासी महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव फांसी पर लटका मिला था। इस मामले में पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए महिला की हत्या करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रेलपार निवासी महिला किरन का शव का शव बुधवार को घर में फांसी पर लटका मिला था। इससे तीन दिन पूर्व ही मृतका ने अपने पति के खिलाफ एसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पीएम के लिए भेज दिया था। उधर, इस मामले में लड़की के मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। लड़की पक्ष से समय सिंह ने आदर्श मंडी थाने में दहेज न देने पर किरन की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति प्रदीप, जेठ बिट्टू व सोनू तथा ससुर धर्म सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
युवक के साथ मारपीट
शामली। शहर कोतवाली के मोहल्ला सरवरपीर निवासी शाहरूख के मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति पर रुपये थे। पिछले कई दिनों से वह अपने रुपये मांग रहा था। आरोप है कि बुुधवार की रात उसने रुपये मांगे तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए वसीम व जावेद भी घायल हो गए। पीड़ित ने देर रात कोतवाली में शिकायत तो पुलिस ने घायल की डाक्टरी कराकर कार्रवाई शुरू कर दी है।