{"_id":"582b54b74f1c1bd53b8ff00a","slug":"doctor-s-family-received-death-threats","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाॅक्टर के परिवार को जान से मारने की धमकी मिली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाॅक्टर के परिवार को जान से मारने की धमकी मिली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 16 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
extortion
झिंझाना। अज्ञात बदमाश ने दंत चिकित्सक और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। डॉक्टर के लेंडलाइन फोन पर कॉल आई। धमकी मिलने के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है। पुलिस को तहरीर देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई गई है।
गांव सिकंदरपुर निवासी दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रोहित तोमर ने मंगलवार को थाना झिंझाना पहुंचकर तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनके घर में लगे लेंडलाइन फोन पर अज्ञात बदमाश ने कॉल की। फोन उनकी मां अलका सिंह ने रिसीव की, जिस पर बदमाश ने अभद्रता करते हुए कहा कि उसके परिवार का अपहरण कर लिया जाएगा और जान से मार देंगे। इस धमकी के बारे में अलका सिंह ने अपने बेटे डॉक्टर रोहित कुमार को जानकारी दी।
डॉक्टर रोहित का कहना है कि उनका किसी से विवाद भी नहीं हुआ। पुलिस से डॉक्टर ने मामले में जांच कर गंभीरता से कार्रवाई कराने और जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। वहीं, थाने पर तहरीर देने के साथ ही पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत पत्र भेजा है।
विज्ञापन
उधर, इस मामले के बारे में थाना प्रभारी अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर धमकी देने वाले युवक की पहचान कराई जा रही है, उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम को मामले की जांच में लगा दिया गया है।