फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crook ran looted abandoned bikes

लूटी गई बाइक को छोड़ भागे बदमाश

Mon, 22 Aug 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 22 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Crook ran looted abandoned bikes
लूट - फोटो : फाइल फोटो
थानाभवन। गांव भनेड़ा में नहर पटरी मार्ग पर हरियाणा निवासी युवक से तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर बाइक लूट ली। युवक के शोर मचाने पर खेतों पर कार्य कर रहे ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया। जिस पर बदमाश लूटी गई बाइक को छोड़कर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। 
विज्ञापन


रविवार सुबह पानीपत के गांव विपौली निवासी अनुज बाइक से नहर पटरी मार्ग से होता हुआ ननौता जा रहा था। गांव भनेड़ा उद्दा के पास तीन बदमाशों ने खेत से निकलकर तमंचों से आतंकित कर उसे रोक लिया। मारपीट कर बदमाशों ने अनुज से बाइक लूट ली और शामली की ओर भागने लगे। इसी बीच अनुज ने शोर मचा दिया। 
विज्ञापन


जिस पर खेतों पर कार्य कर रहे रज्जू राणा, योगेश शर्मा, विनोद राणा, प्रताप राणा, कपिल राणा, उमेश शर्मा, रितिक शर्मा, इंद्रपाल आदि ने बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बाइक मौके पर छोड़ ग्रामीणों पर फायर करते हुए तीनों बदमाश खेतों के रास्ते फरार हो गए। इंद्रपाल गोली लगने से बाल-बाल बचा। सूचना पर थानाध्यक्ष नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed