फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Collision candidates for many agents for agents

एजेंटों के लिए कई जगह टकराए प्रत्याशी

Thu, 23 Nov 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Thu, 23 Nov 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Collision candidates for many agents for agents
शामली वीवीइन्टर काॅलेज में आपस में उलझते प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
शामली में वैसे तो चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया, लेकिन कई जगह फर्जी मतदान और एजेंटों के विरोध करने को लेकर झगड़ा हो गया। इसे लेकर भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी पति आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंचे सीओ ने मामला समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
वीवी इंटर कॉलेज में मतदान के वक्त निर्दलीय प्रत्याशी अंजना बंसल के समर्थक वीरपाल तथा भाजपा समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। सूचना पर भाजपा प्रत्याशी के पति अजय संगल भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ एके सिंह तथा कोतवाली प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। उसी दौरान निर्दलीय प्रत्याशी अंजना बंसल के पति राजेश्वर बंसल भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद अजय संगल और राजेश्वर बंसल के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। पुलिस ने दोनों के समर्थकों को डांट कर वहां से हटवाया।
विज्ञापन
इसके कुछ देर बाद आरके इंटर कॉलेज में एक सभासद प्रत्याशी को पुलिस ने बाहर निकाल दिया, जिस पर हंगामा हो गया। इसी दौरान भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल मौके पर पहुंच गए तथा मामला शांत कराया। इसके अलावा बड़ी ऑल में सीओ एके सिंह को सूचना मिली कुछ लोग बवाल करने का प्रयास कर रहे है। सीओ एके सिंह और एसडीएम सुरजीत सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और मतदान केंद्र के पास भीड़ लगाए लोगों को दौड़ाया। इस दौरान पुलिस ने जमकर लाठियां फटकारी। एएसपी जगदीश शर्मा के नेतृत्व में शाम करीब तीन बजे वीवी इंटर कॉलेज के आस-पास जमा भीड़ को पुलिस ने दौड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़े व्यक्ति को छोड़ने पर विधायक नाराज वीवी इंटर कॉलेज में चेयरमैन पद की प्रत्याशी के पति अजय संगल और राजेश्वर बंसल के बीच एजेंट को लेकर नोंक-झोंक हुई तो पुलिस ने एक अभद्रता करने के मामले में भाजपाइयों की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा लिया। करीब तीन बजे झगड़े का आरोपी दोबारा वीवी इंटर कॉलेज में आ गया। जिसकी सूचना पर पहुंचे विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने इसकी शिकायत एएसपी जगदीश शर्मा को की। एएसपी ने मामले में कोतवाली पुलिस दोबारा उक्त व्यक्ति को पकड़कर कोतवाली में बैठाने के निर्देश दिये, हालांकि बाद में वह स्वयं कोतवाली में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed