फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cheat on the name of the job

नौकरी के नाम पर ठगी

Wed, 31 May 2017 12:15 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 31 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cheat on the name of the job
धोखाधड़ी - फोटो : file
शामली। रेलवे महकमे में नौकरी लगवाने    के नाम पर जिले के कई युवकों से 20 लाख रुपये से ज्यादा की      ठगी कर ली गई। मंगलवार को गांव सिलावर निवासी मोसीम खान, विनीत तरार, गांव सिंभालका निवासी नौशाद और कासिम ने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन


इन लोगों ने पत्र में अवगत कराया है कि शामली के वीवी डिग्री कॉलेज में वे जूडो कराटे सीखने जाते थे। इसी दौरान शामली के चौधरी चरण सिंह कॉलोनी निवासी राहुल से उनकी मुलाकात हुई।
विज्ञापन


युवक ने मोसीम खान से रेलवे में टीटी की नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख, विनीत तरार से साढ़े तीन लाख रुपये, नौशाद से छह लाख रुपये और कासिम से साढ़े तीन लाख रुपये दिसंबर 2016 में ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी राहुल और उसके साथी कुरुक्षेत्र निवासी अनूप तथा एक अन्य युवक ने जनवरी 2017 में उन्हें कोलकाता ले जाकर डाक्टरी कराई, जिसके बाद ज्वाइनिंग लेटर डाक से घर भिजवाने का भरोसा दिया। इसके बावजूद घर पर ज्वाइनिंग लेटर नहीं पहुंचा। रेलवे में संपर्क करने पर पता चला कि ऐसी कोई भर्ती नहीं हुई है।


इसके बाद आरोपी राहुल और उसके साथी से रुपये मांगे। आरोप है कि वह अब धमकी दे रहा है। उन्होंने बताया कि कई युवकों से इसी तरह नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी की गई है। पीड़ितों ने जिलाधिकारी      से आरोपी राहुल और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की   है।  जिलाधिकारी ने पीड़ितों को कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed