फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   cbi team come to investigate student kidnap matter

छात्र के अपहरण मामले की जांच को पहुंची सीबीआई टीम

Wed, 07 Sep 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 07 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
cbi team come to investigate student kidnap matter
छात्र संयम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
शामली में  पांच साल पूर्व हुए अनमोल उर्फ संयम अपहरण मामले में सीबीआई जांच करने में जुट गई है। सीबीआई टीम ने छात्र अनमोल के पिता से कई घंटे बातचीत कर घटना के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन


लखनऊ से सीबीआई टीम के दो सदस्य मंगलवार दोपहर बाद शामली पहुंचे। थानाभवन मिल गेस्ट हाउस में ठहरने के बाद उन्होंने छात्र अनमोल उर्फ संयम के पिता मनोज गोयल को बुलाया। रात करीब दस बजे तक उनसे घटना के बारे में बातचीत की। इसके बाद बुधवार दोपहर भी दोबारा से पूछताछ की। मनोज गोयल ने उन्हें बताया कि उनका बेटा अनमोल 2011 में ट्यूशन पढ़ने जा रहा था, तभी उसका अपहरण हो गया था। 
विज्ञापन


इस मामले की शामली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने उस समय खुलासा करते हुए शामली निवासी सचिन को गिरफ्तार किया था, लेकिन अनमोल बरामद नहीं हुआ। एक चर्चित बदमाश का नाम भी अपहरण में शामिल किया गया था। उन्होंने खुलासे के दौरान भी कहा था कि यह फर्जी खुलासा है।  इसके चलते मामले की जांच सीबीआई को ट्रांसफर हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed