{"_id":"5b3d1e1e4f1c1b84468b4a3c","slug":"caught-two-quintals-of-powdered-cheese","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो क्विंटल मिलावटी पनीर पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो क्विंटल मिलावटी पनीर पकड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रामपुर मनिहारन से दिल्ली ले जाया जा रहा दो क्विंटल पनीर मिलावट की आशंका के चलते चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। पनीर का नमूना परीक्षण के लिए ले लिया गया है। बुधवार सुबह डायल 100 पुलिस को सूचना मिली कि रामपुर मनिहारन से कार में मिलावटी पनीर दिल्ली सप्लाई किया जाता है।
इसके चलते पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को साथ लेकर थानाभवन में दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर चेकिंग कराई। इसी दौरान रामपुर मनिहारन की तरफ से आई एक कार को पकड़ लिया गया। उसमें करीब दो क्विंटल पनीर लदा हुआ था। पनीर ले जा रहे खुर्शीद पुत्र अनवर से इसके बारे में पूछा गया, तो उसने बताया कि उक्त पनीर की सप्लाई दिल्ली में करने जा रहा था। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर ने बताया कि पनीर का नमूना जांच के लिए ले लिया गया है। प्रयोगशाला से परीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो