फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Buses were falling short of roadways, passenger upset

कम पड़ गईं रोडवेज की बसंे, यात्री परेशान

Thu, 18 Aug 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 18 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Buses were falling short of roadways, passenger upset
Passenger upset - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में रोडवेज बसों, ट्रेनों में भारी  भीड़ उमड़ पड़ी। सवारियों की भीड़ के सापेक्ष रोडवेज की बसें कम साबित हो रही हैं, हालांकि प्रतिदिन की अपेक्षा रोडवेज को 15 से 20 प्रतिशत अतिरिक्त आमदनी की उम्मीद है।  
विज्ञापन


रक्षा बंधन पर सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों में अवकाश घोषित होने के बाद रोडवेज बस अड्डे- रेलवे  स्टेशन पर सवारियों की भीड़  उमड़ पड़ी। शाम होते-होते भीड़ के आगे रोडवेज की बस कम पड़ गईं। आधा घंटे से लेकर एक घंटे तक रोडवेज बसों के न आने से सवारियां परेशान रहीं। छह बजे  के बाद रोडवेज बसों की संख्या कम होने से वह इधर-उधर भटकते रहे। 
विज्ञापन


उधर, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम शामली रोडवेज बस अड्डे के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि दोपहर बाद रोडवेज की बसों में जाने के लिए सवारियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। उम्मीद है कि प्रतिदिन      की अपेक्षा दिल्ली, शामली, सहारनपुर, मेरठ- शामली, पानीपत-खटीमा मार्ग, शामली से बिडौली मार्गों से 15-20 प्रतिशत राजस्व के बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं, सहारनपुर के एआरएम यजुवेंद्र ने बताया कि यूपी रोडवेज की रक्षा बंधन प्रोत्साहन योजना 16 अगस्त से शुरू हो गई है। प्रोत्साहन योजना में डिपो की सभी शत प्रतिशत रोडवेज बसों को ऑनरोड कर दिया गया है।  सहारनपुर परिक्षेत्र में शामिल सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, शामली, गंगोह  डिपो में 540 रोडवेज बसे हैं। बुधवार को देहरादून, हरिद्वार, मुरादाबाद, दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर, पानीपत- करनाल आदि शहरों के लिए सवारियों की अच्छी खासी भीड़ रही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed