फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Broken hand on the student's homework is not completed

होमवर्क पूरा न होने पर छात्र का हाथ तोड़ा

Sat, 04 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Sat, 04 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Broken hand on the student's homework is not completed
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ऊन। कक्षा एक में पढ़ने वाले छात्र का होमवर्क पूरा न होने पर अध्यापिका आग बबूला हो गई। आरोप है कि अध्यापिका ने छात्र को डंडे से पीटा और उसका हाथ तोड़ दिया। छात्र के पिता ने एसडीएम ऊन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


कस्बा ऊन निवासी मेहरदीन ने एसडीएम ऊन विजय प्रकाश तिवारी को शिकायत पत्र देकर कहा कि उसका पांच वर्षीय बेटा सलमान कस्बे के ही प्राइवेट स्कूल में कक्षा एक का छात्र है। शुक्रवार को जब सलमान स्कूल में पहुंचा, तो अध्यापिका ने होमवर्क पूरा न होने पर उसे भला बुरा कहा और डंडे से पिटाई कर दी।
विज्ञापन


पिटाई में सलमान का हाथ भी टूट गया। छुट्टी होने पर घर पहुंचे सलमान ने घटना के बारे में जानकारी दी।  आरोप है कि वह अध्यापिका से शिकायत करने स्कूल पहुंचे, तो अध्यापिका ने उनके साथ भी अभद्रता की। मामले में एसडीएम ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed