फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Blade Man's fear spreads

ब्लेड मैन का खौफ पसरा

Fri, 11 Sep 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Fri, 11 Sep 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
Blade Man's fear spreads
शामली। गांव बधुपुरा और बराला में चुडैल और भूतिया साये का शोर मचा है। रात को घरों में सो रही युवती की चोटी और कपड़े काट दिए जा रहे हैं। तो युवकों पर ब्लेड से हमला हो रहा है। गांव वालों का कहना है कि कोई चुडै़ल इन घटनाओं को अंजाम दे रही है। हालत यह हो गई है कि दहशतजदा लोग रात को पहरा देने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन



यह सिलसिला करीब 15 दिन से दोनों ही गांवों में चल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार की रात बराला गांव में दो युवतियों के बाल काट दिए गए। सुबह उठने पर उनकी चोटी चारपाई से दूर पड़ी मिली।  बधुपुरा में भी कई युवतियों की चोटी काटी गई। दो युवकों पर सोते समय ब्लेड से हमला हुआ।
विज्ञापन


महिला बुशरा पर भी ब्लेड से हमला किया गया । ग्रामीणों ने बताया कि वह नहीं समझ पा रहे कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि चुडैल का साया बिल्ली, बंदर या कुत्ता के रुप में आता है। जिस व्यक्ति पर हमला होता है उसे हमले से पहले बिल्ली दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सुबह सोकर उठने पर उन्हें बाल या कपडे़ कटने का पता चलता है। ब्लेड लगने पर दर्द होता है और रात को ही चीख निकल जाती है लेकिन वहां कोई भी नजर नहीं आता। बधुपुरा के  नसीम अहमद, मोहम्मद इलियास, चौधरी मुस्तकीम, शब्बीर अहमद, हारुन और मोहम्मद असलम ने बताया कि दहशत के कारण गांव के लोग बारी-बारी से पहरा लगा रहे हैं।


किसी की शरारत भी हो सकती है
बधुपुरा और बराला में दहशत फैलाने के पीछे किसी शरारती तत्व की खुराफात भी हो सकती है। बेशक ग्रामीण इससे इंकार कर रहे हैं, लेकिन वैज्ञानिक युग में यह बात किसी के गले नहीं उतर रही।

क्या कहते हैं गांव वाले -
ग्राम प्रधान रियासत ने बताया कि गांव में चोटी काटने की घटना की उन्हें जानकारी है।
शावेज आलम का कहना है कि इस घटना से गांव दहशत में है।
शोएब अली और गौतम सिंह कहते हैं कि इनके पीछे कोई शैतानी ताकत है।
अनीस अहमद ने बताया कि इन घटनाओं के पीछे कोई तो जरूर है।
आरिफ चौधरी का कहना है कि इन घटनाओं से लोग डरे, सहमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed