{"_id":"5a6f64924f1c1b8f268b704a","slug":"black-marketing-of-ration-near-godown","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम के पास राशन की कालाबाजारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोदाम के पास राशन की कालाबाजारी
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। आर्यपुरी में चल रही राशन की कालाबाजारी का खेल एसडीएम ने उजागर कर दिया। मौके से भारी मात्रा में राशन, केरोसीन तेल जमा मिला। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। देर रात तक मामले में कार्रवाई जारी थी। सोमवार की दोपहर एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य को सूचना दी गई कि आर्यपुरी देहात में सरकारी एसएमआइ गोदाम के निकट गरीबों को प्रतिमाह मिलने वाले राशन की कालाबाजारी का अवैध गोदाम चल रहा है।
इसमें माफिया द्वारा राशन के सरकारी बोरो को पलटकर उनमें राशन भरकर हरियाणा व अन्य शहरों में मोटे मुनाफे पर तस्करी किया जाता है। एसडीएम ने प्रशासनिक टीम के साथ उक्त मकान पर छापामारी की, जहां मकान पर लगे तालों को तुड़वा दिया गया। मकान के अंदर देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।
टीम ने मकान से 46 बोरो में भरे चावल, आठ केरोसिन तेल के भरे हुए बड़े ड्रम तथा कई दर्जन खाली ड्रम व इलेक्ट्रॉनिक बड़ा कांटा बरामद किया। साथ ही मकान के अंदर एक कमरे में चार सौ खाली बोरी भी मिली। इनके ऊपर हरियाणा सरकारी खाद्य लिखा था। एसडीएम ने सारा राशन व सामान जब्त करते हुए उक्त मकान पर सील लगवा दी।
विज्ञापन
इसके अलावा मौके पर मौजूद लोगों की शिकायत पर आरोपी के घेर का भी ताला तोड़कर तलाशी ली गई, लेकिन वहां पर कुछ बरामद नहीं हुआ। वहीं, छापामारी के दौरान मकान मालिक-मुख्य माफिया मौके से फरार होने लगा, इसे पुलिसकर्मियों ने दौड़ लगाकर दबोच लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराकर कार्रवाई कराए जाने के निर्देश दिए हैं। छापामारी के दौरान नायब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक वैशाली अहलावत के अलावा पुलिसबल मौजूद रहा।
उधर, एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य ने कहा कि सूचना पर छापामारी की गई थी। मकान के अंदर से कालाबाजारी के लिए रखे गए चावलों से भरे बोरो तथा केरोसिन तेल से भरे ड्रम बरामद हुए हैं। मकान पर सील लगा दी है। माफिया के विरुद्ध कार्रवाई कराई जा रही है।