{"_id":"595938064f1c1b7e678b48c7","slug":"bike-thief-gang-busted-four-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करके बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने बंद पड़ी आरामशीन परिसर से कई राज्यों से चोरी हुई 32 मोटरसाइकिलें बरामद की है। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी का चालान कर दिया।
कोतवाली परिसर में पत्रकार वार्ता में एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि शामली कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम के नेतृत्व में बाइक चोर गिरोह को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया।
टीम ने एसओजी के साथ शनिवार की शाम कैराना रोड पर स्थित एक अस्पताल के सामने से दो बाइकों पर सवार चार युवकों रवि पुत्र चरण सिंह बावरिया, सोनू पुत्र श्याम सुंदर उर्फ निला, निवासी गांव खानपुर जाटान झिंझाना तथा धर्मेंद्र पुत्र वीरपाल तथा विरजू पत्र मच्छर निवासी गांव ताना गढ़ीपुख्ता को गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद दोनों बाइकें चोरी की मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने पूछताछ की तो चारों युवकों ने बड़ा खुलासा किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर खानपुर जाटान में छापा मारकर वहां एक बंद पड़ी आरामशीन परिसर में छिपाई गई चोरी की 32 मोटरसाइकिलें बरामद कर ली। एसपी के अनुसार चारों युवक शातिर है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्त में आए बदमाशों ने हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान से बाइकें चोरी करते थे। पुलिस ने चारों के पास से चार चाकू भी बरामद किए है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
बदमाश ऑन डिमांड बेचते थे बाइकें
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उनका गांव बदनाम है तथा यहां पर रोजाना पुलिस की दबिशें पड़ती हैं। इसलिए सभी बाइकों को बंद पड़ी आरामशीन परिसर में छिपाया गया था। यदि किसी को बाइक चाहिए होती थी तो वह ऑन डिमांड पर बाइक बेचते थे।
मौज उड़ाना चाहते थे
चारों युवकों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि रोजगार नहीं होने के कारण तथा गर्लफ्रेंड के शौक के कारण वह चोरी करते थे। बाइकें चोरी करके वह उनके पैसे से दिल्ली एनसीआर में फ्लैट लेना चाहते थे। इसके अलावा इसी पैसे से वह अपनी गर्लफ्रेंड को शॉपिंग कराते तथा महंगे गिफ्ट देते थे।