फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike riders killed in road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Thu, 11 Feb 2016 12:47 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 11 Feb 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bike riders killed in road accident
शामली। कुड़ाना रोड पर बाइक की ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठे दो अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से दोनों घायलों को मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया। जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


  गांव हसनपुर निवासी राजीव पुत्र हरपाल और पिंटू (30) पुत्र धर्मपाल चचेरे भाई हैं। बुधवार को गांव सिसौली से उनका रिश्तेदार भाकियू नेता राजकुमार पुत्र नैनसिंह शामली आया हुआ था। जिससे मिलने के लिए दोनों शामली आए हुए थे। दोपहर बाद करीब पांच बजे राजकुमार को लेकर वे गांव सिसौली में छोड़ने के लिए कुड़ाना बस अड्डे पर पहुंचे। यहां पर           बस नहीं मिलने के कारण दोनों  उसे साथ लेकर सिसौली छोड़ने के लिए चल पड़े। जब वह कुड़ाना रोड पर भट्ठे के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत हो गई।  बाइक के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


  इस दौरान बाइक चला रहे पिंटू का सिर टकराने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पीछे बैठे राजीव व राजकुमार गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिसके बाद एंबुलेंस से दोनों घायलों को अस्पताल में लाया गया। यहां से गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। पुलिस पिंटू के शव को शामली सीएचसी में ले आई और उसके परिजनों को सूचना दे दी। कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।


बताया गया कि राजकुमार, पिंटू का जीजा है। राजकुमार भाकियू  का नेता है। पिंटू का बिजली का कुछ काम काफी समय से अटका पड़ा था। जिसके संबंध में उसने राजकुमार से बात की थी। अब राजकुमार शामली आया था। यहीं से वापस जाते समय ये हादसा         हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed