फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   agwa kishori ke saath gangrape

अगवा की गई किशोरी के साथ गैंगरेप

Thu, 16 Feb 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Feb 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
कांधला। थाना कांधला क्षेत्र के एक गांव से अगवा की गई किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक कई दिन पूर्व गांव की एक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया था। किशोरी के परिवार के लोगों ने युवक के परिजनों पर किशोरी को वापस लाने का दबाव बनाया। आरोप है कि युवक के परिजन उनसे झगडे़ पर उतारू हो गए। समाज के लोगों ने भी पंचायत करके किशोरी को बरामद
विज्ञापन

करने का दबाव बनाया, और ऐसा न करने पर पुलिस कार्रवाई करनेे की चेतावनी दी। 

आरोप है मंगलवार को युवक ने किशोरी को बदहवास हालत में गांव के बाहर फेंक दिया और फरार हो गया। सूचना पर परिजनों ने किशोरी को गांव के निजी चिकित्सक के यहां दिखाया। परिजनों का आरोप है कि किशोरी को आरोपी युवक ने नशीला पदार्थ खिलाने के बाद साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed