{"_id":"58a49df04f1c1be164d83c2e","slug":"agwa-kishori-ke-saath-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा की गई किशोरी के साथ गैंगरेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा की गई किशोरी के साथ गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। थाना कांधला क्षेत्र के एक गांव से अगवा की गई किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक कई दिन पूर्व गांव की एक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया था। किशोरी के परिवार के लोगों ने युवक के परिजनों पर किशोरी को वापस लाने का दबाव बनाया। आरोप है कि युवक के परिजन उनसे झगडे़ पर उतारू हो गए। समाज के लोगों ने भी पंचायत करके किशोरी को बरामद
करने का दबाव बनाया, और ऐसा न करने पर पुलिस कार्रवाई करनेे की चेतावनी दी।
आरोप है मंगलवार को युवक ने किशोरी को बदहवास हालत में गांव के बाहर फेंक दिया और फरार हो गया। सूचना पर परिजनों ने किशोरी को गांव के निजी चिकित्सक के यहां दिखाया। परिजनों का आरोप है कि किशोरी को आरोपी युवक ने नशीला पदार्थ खिलाने के बाद साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।